असम में वोटों की गिनती: असम में नहीं चला कांग्रेस का जादू , बीजेपी की सत्ता में वापसी की संभावना

0 609
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश में कोरोना संकट के बीच, पूर्वोत्तर असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। जिस पर अभी सभी का ध्यान है। इस बार के शुरुआती परिणामों से ऐसा लगता है कि असम में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है।

शुरुआत में जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे लगता है कि असम के अंदर फिर से कमल खिल जाएगा। एनडीए को अब तक के रुझान के अनुसार बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा वर्तमान में 80 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस केवल 37 सीटों पर आगे चल रही है। जिसके कारण भाजपा में खुशी का माहौल है।

शुरुआती रुझान को देखकर लगता है कि प्रियंका और राहुल गांधी का जादू असम के अंदर काम नहीं किया है। लोगों ने उन्हें फिर से खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि इस बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने असम पर कब्जा करने के लिए बहुत ताकत लगाई थी। एक तरफ यह भाजपा के लिए सत्ता बचाने का सवाल था, दूसरी तरफ कांग्रेस भी दुविधा में थी। जिसमें बीजेपी अब आगे चल रही है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.