centered image />

अवैध संबंधों के चलते फिर एक परिवार का अंत, क्या इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरुरी है ?

0 565
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्राइम न्यूज़ : कोरबा के पसाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,घटना के बारे में जानने के बाद हर इंसान के मन में यही सवाल उठेगा क्या स्त्री पुरुष का संबंध बनाना इंसानों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण है,

घटना पसान थाना इलाके के लोकड़हा गांव के झिंझीबासा जंगल का है। राम सिंह अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा था इस जंगल में एकमात्र राम सिंह का घर है यहां पहुंचने के लिए जंगल के उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है सोमवार को जैसे ही बकरी चराने वाले उस घर के आस-पास पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकी बकरी चलाने वाले जिस घर में चाय पानी पिया करते थे आज वहां लाशें पड़ी थीआनंद में बकरी चराने वालों ने गांव वालों को सूचित किया और पुलिस को भी इस मामले से अवगत कराया पुलिस में पहुंचते ही मामले की छानबीन शुरु की धारदार हथियार से एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल किया गया था देखने वालों की भी रूह कांप रही थी पुलिस ने जल्दी ही मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

घटना को अंजाम देने वाला शंभू सिंह राम सिंह का दोस्त था वह राम सिंह के साथ उसके घर आता रहता था जिससे राम सिंह की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध हो गए घटना वाले दिन राम सिंह ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त संभू को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिससे शंभू वहां से भाग गया राम सिंह और उसके पत्नी के बीच थोड़ा झगड़ा हुआ जिसके बाद उनका पूरा परिवार खाना खाकर सो गया, परिवार के सोने के बाद शंभू सिंह धारदार हथियार लेकर आया और उसने रामसिंह का कत्ल कर दिया उसके बाद उसने उसकी पत्नी से संबंध बनाए और शंभू राम सिंह की पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा इसी शोर शराबे में बच्चे जग गए बच्चों को जगा देख शंभू ने उन्हें भी मार दिया और पत्नी के विरोध करने पर उसे भी मौत के घाट उतार दिया,

हमारे समाज में आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है जहां अवैध संबंधों के चलते अनेक बेगुनाहों को अपनी जान गवानी पड़ती है लेकिन समाज की ऐसी मानसिकता को कैसे दूर किया जाए जो कुछ पल के सुख के लिए अपनी पूरी जिंदगी गवा देते हैं या बर्बाद कर लेते हैं यह बात सोचने वाली है आखिर स्त्री-पुरुष के संबंध बनाने में ऐसा क्या राज है कि जिसके सामने इंसानों की जिंदगी का कोई मोल नहीं है .

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.