centered image />

अभी पढ़ें 27 अप्रैल 2020 सोमवार का दैनिक राशिफल – क्या कहते हैं सितारे

0 421
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Aries (मेष) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

दैनिक राशिफल hindiदैनिक राशिफल की माने तो आज का दिन मिश्र फलदायी है। गणेशजी आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सूचना देते हैं। छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Taurus (वृष) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दैनिक राशिफल hindi

गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त करेंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

Gemini (मिथुन) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

दैनिक राशिफल hindi

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न होंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

Cancer (कर्क) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

दैनिक राशिफल hindi

आज के दिन थोड़ी सावधानी रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग छाया रहेगा। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है। मानभंग न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा प्रवास टालें।

Leo (सिंह) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टेदैनिक राशिफल hindi

घर में वाद-विवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे। पानी से दूर रहें। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें।

Virgo (कन्या)  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दैनिक राशिफल hindi

आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहन से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

Libra  (तुला) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

दैनिक राशिफल hindi

आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्द छोड़ें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।

Scorpion (वृश्चिक) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दैनिक राशिफल hindi

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन साधारण रहेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय बीतेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

Sagittarius (धनु) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

दैनिक राशिफल hindi

आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलें। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और बर्ताव में संयम रखें। दुर्घटना से संभलें। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

Capricorn (मकर) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

दैनिक राशिफल hindi

सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी साबित होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

Aquarius  (कुम्भ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दैनिक राशिफल hindi

आज आप का दिन अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिससे आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Pisces (मीन)  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दैनिक राशिफल hindi

मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतीत होगा। मन में उठते नकारात्मक विचारों पर रोक लगाएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.