संविधान गौरव अभियान यात्रा का शुभारंभ

0 99

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को 72वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान गौरव अभियान यात्रा का शुभारंभ किया गया। मोर्चा के रांची महानगर के अध्यक्ष रामलगन राम की अध्यक्षता में इसकी शुरुआत शुक्रवार को राजेन्द्र चौक से पैदल मार्च करते अंबेडकर चौक डोरंडा तक किया गया।

मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायाक अमर कुमार बाउरी, रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरीलाल आदि उपस्थित थे। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे महान संविधान है।पार्टी ने पूरे राज्य और देश में संविधान गौरव अभियान के माध्यम से महत्व विशेषता को सामने लाया है।

सीपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने आज के तारीख में ही संविधान अंग्रहित किए थे। तब से अब तक इसी संविधान से भारत के न्याय पालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका संचालित हो रहा है। सीपी सिंह ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.