मासिक राशिफल मार्च 2020: कन्या राशि- क्या कहता है ये महीना
स्वास्थ्य सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
इस माह आप स्वयं में ऊर्जा और जीवन शक्ति का अनुभव करेंगे। सूर्य की शुभता आपको किसी भी प्रकार की गंभीर वेदनाओं से मुक्त रखेगी। अचानक से होने वाले रोगों से आपका बचाव होगा। इस छोटी अवधि में बड़ी बीमारियां काफी हद तक नियंत्रण में रहेंगी। परन्तु फिर भी आप स्वास्थ्य अनियमितताओं को बिल्कुल अनदेखा नहीं कर सकते हैं। उपचार से बचाव बेहतर रहेगा। स्वस्थता प्राप्त करना आपके लिए एक लम्बी और मुश्किल प्रक्रिया हो सकती हैं। इसलिए एक छोटी सी बीमारी से पीडि़त होने पर शीघ्र चिकित्सा उपचार कराना आपके लिए एक अच्छा विचार होगा। यदि आप गंभीर बीमारियों से मुक्त रहना चाहते है तो आपको इस विचार का सख्ती से पालन करना चाहिए।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
धन-सम्पत्ति सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
आपकी इस माह की वित्तीय संभावनाओं के लिए ग्रह अच्छा संकेत नहीं दे रहे है। समय की प्रतिकूल अवधि में किसी मुकदमेंबाजी या विवाद का फैसला आपके खिलाफ जा सकता है। इसलिए इस अवधि में आपको निर्णयों को स्थगित करने का प्रयास करना चाहिए। सरकारी निकायों या विभागों के साथ व्यवहार करना आपके लिए विभिन्न समस्याओं से भरा हो सकता है। यहां तक की आपको इनमें घाटा हो सकता है। माह अवधि में आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं लाभ देने में असमर्थ रहेंगी। बदमाश स्वभाव के लोगों के साथ आपको कार्य करना पड़ सकता है। नए उद्यमों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं बना हुआ है।
कार्य व्यवसाय सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
इस माह के सितारों का संयोजन आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित न होने की संभावना बन रही हैं। यह समय आपके कार्यों के लिए बहुत उपयोगी नहीं रहेगा। विपरीत समय में आपको बहुत ध्यान से प्रस्तावों पर विचार करना होगा। माह अवधि में आपके द्वारा व्यावसायिक कार्यों के लिए यात्रा करने के योग बन रहे हैं। पूर्व दिशा में यात्रा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके गंभीर मतभेद होने की संभावना बन रही हैं। किसी भी तरह की बाधाओं को दूर करने के आपको प्रयास करने चाहिए। समय रहते ऐसी समस्याओं का समाधान करना होगा। माह अवधि में धैर्य रखना आपके लिए हितकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार की राजनीति से बचना होगा। यह आपके कार्यों में जटिलताएं उत्पन्न कर सकता हैं। अपने कौशल से आप ऐसी अप्रिय स्थिति से बच सकते हैं।
करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
शैक्षिक गतिविधियों के लिए माह के ग्रहों की स्थिति उत्कृष्ट बनी हुई हैं। माह अवधि के ग्रह योग, आपको अवधि विशेष में शिक्षा प्राप्त करने में भरपूर सहयोग करेंगे। यह माह तकनीकी छात्रों के लिए विशेष शुभ फलदायक बना हुआ हैं। यह वर्ग माह अवधि में अपने कौशल का जाद्दू दिखाने में सफल रहेंगा। तकनीकी छात्रों को निपुणता और कौशल दिखाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह माह कलात्मक क्षेत्रों के छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माह अवधि में कला छात्रों के लिए ग्रहों की अनुकूलत बनी हुई हैं। परिस्थितियों में अपना कौशल दिखाने के लिए आप मानसिक रुप से तैयार रहेंगे। अपने अध्ययन कार्यों को तेजी से निपटाने में सहयोग प्राप्त होगा। प्रयास करते रहने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्रयासों पर दृढ़ रहकर आप विशेष सफलता अर्जित कर सकते हैं।
यात्रा सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
यात्रा करना इस अवधि में आपके लिए लाभकारी नहीं रहेगा, क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए शुभ योग युक्त नहीं बन रही है। व्यवसायिक या नौकरी के कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर यात्रा करना इस अवधि में आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। ऐसे में आपको अपने ज्यादातर व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कम से कम यात्रा करनी चाहिए। इसके बाद ही आप अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त विदेशी दौरों में सफलता की संभावनाएं इस अवधि में काफी नगण्य बन रही है। विदेशी दौरों को यदि इस अवधि में स्थगित किया जा सकें तो उत्तम रहेगा। पर्यटन विषयों के लिए की गई यात्राओं में सुख की कमी का अनुभव आपको हो सकता है।
परिवार एवं समाज सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
इस माह ग्रह गोचर अनुकूल न होने से आपके परिवार की उन्नति में रुकावट के योग बने हुए हैं। पिता से वैचारिक मतभेद के संकेत हैं। इस समय आवश्यकता है कि आप अपना मार्ग प्रशस्त रखें जिसके परिणामस्वरूप आपका परिवार के बड़ों व बुजुर्गों के साथ किसी प्रकार का मतभेद व विवादादि न हो। इसके अतिरिक्त व्यय के अनियन्त्रित हो जाने से भी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी तथा आपके परिवार पर कुछ ऋण आदि चढ़ सकता है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए व्यय करें ताकि आपको अतिरिक्त व्यय हो जाने से समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संतान सम्बन्धित राशिफल मार्च 2020
यह माह आपके बच्चों की उन्नति के लिए श्रेष्ठ रहेगा और उनमें से कुछ बच्चे अधिक योग्य होने के कारण उचित अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। अर्थात् अधिक योग्य बच्चे कुछ असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। आपमें से अधिकतर लोगों के बच्चे हर परिस्थिति में औसत से बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे माता पिता को विशेष प्रसन्नता व संतोष की प्राप्ति होगी।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |