भारत के पाँच सबसे भुतहा स्थान, पांच में से दो दिल्ली में स्थित है
भुतहा स्थान: भारत में यु तो कई जगहे हैं जहां पर भुत होने की बात कही जाती हैं। लेकिन आज हम आपको पाँच ऐसी जगह बताएँगे जंहा पर भुत होने की बात कही लोग कर चुके हैं और अँधेरा होते ही वहां जाने के बारे कोई में नहीं सोचते।
भानगढ़ का किला, राजस्थान
इस किले को भारत का सबसे डरा देने वाला किला कहा जाता हैं। इसका निर्माण राजा माधो सिंह जी के द्वारा करवाया गया था। यहां के स्थानीय लोगो का कहना हैं की जो भी रात को इस किले में जाता हैं वो वापस नहीं आता। यहाँ तक की पुरातत्व विभाग ने भी सूर्यास्त के बाद यहाँ जाने से रोक लगा दी हैं।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
दिल्ली केंट
कहा जाता हैं की यहाँ से गुजरने वाले लोगो से एक सफेद कपड़ो वाली औरत लिफ्ट मांगती हैं और जो अपनी गाड़ी नहीं रोकता और निकल जाता हैं। उनके पीछे ये औरत उस गाड़ी की रफ़्तार से दौड़ती हैं।
कुलधरा गाँव, जैसलमेर, राजस्थान
कई सौ सालो से वीरान पड़े इस गांव को लेकर कहा जाता हैं की यहाँ पर पालीवाल ब्राह्मण रहते थे। जिन्होंने अपनी गाँव की एक लड़की को यहाँ के दिवान सालम सिंह से बचाने के लिए रातों-रात इस गाँव को खाली कर दिया और यहाँ से चले गए और श्राप दिया की यहाँ कोई और नहीं बस पायेगा तब से यह गाँव वीरान पड़ा हैं। अब यहाँ टूरिस्ट आते हैं लेकिन दिन में, रात में यहाँ कोई जाने की हिम्मत नहीं करता।
अग्रसेन की बावड़ी, दिल्ली
कनोट पैलेस से थोड़ी दूर स्थित इस बावड़ी का निर्माण महाराजा अग्रसेन ने करवाया था। अब तो यह एकदम सुखी हैं लेकिन इसके बारे में कहा जाता हैं की यहाँ पहले काला पानी भरा हुआ था जो लोगो को सम्मोहित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाता था।
रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद
इसका निर्माण उस जगह हुआ हैं जहाँ कभी बहुत बड़े युद्ध हुए थे। इस जगह पर ऐसी घटनाए होती रहती हैं जिससे इस जगह को भुतहा मन जाता हैं जैसे शूटिंग के दौरान लाइट का नीचे गिरना, काँच पर अजीब सा लिखा हुआ मिलना और ये घटनाए लड़कियों के साथ ज्यादा होती हैं। कहा जाता हैं की यहाँ पर युद्ध के सैनिको की आत्माए भटक रही हैं।