centered image />

दैनिक राशिफल:- बुधवार 30 जनवरी 2019 कैसा रहेगा आपका दिन

0 488
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोगों को अपना ध्यान इधर-उधर से हटाकर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं। लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोग इस समय किसी धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ गया है। इन सब गतिविधियों से आपको खुशी और शांति मिलेगी।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे उनके आसपास के लोग प्रभावित हो सकते हैं। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले विद्यार्थियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खास तौर से उनको जो कि अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आप शायद आश्चर्य चकित रह जाएं लेकिन परिणाम आपकी अपेक्षा से भी अच्छा रहेगा। आज आप खूब खुशियां मनाएंगे।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोगों को साहित्य पढ़ने से बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों का प्रेरणा ही मूल मंत्र रहेगा। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आपके दोस्त आपके दृढ़ निश्चय को देख कर आपसे बहुत प्रभावित होंगे।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग समाज सेवा की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।

यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019


तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज सात समुंदर पार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोग आज आईने के सामने अपना वक्त व्यतीत करेंगे, क्योंकि आज आप किसी सामाजिक समारोह में सबसे अच्छा दिखना चाहते हैं। आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करें क्योंकि आज आप सबको अपनी खूबसूरती से प्रभावित करना चाहते हैं। आज आप चाहे जो मर्जी करें लेकिन कल से अपने जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों को आज अपने संप्रेषण कला का इस्तेमाल करना होगा। आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। 4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोगों में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी है। आज आप अपनी रचनात्मक शैली का इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे समय से आप कुछ अभिव्यक्त करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कर नहीं पा रहे थे। आज के दिन आप अपने रचनात्मकता को भी व्यक्त कर पाएंगे।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले जो लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आज उन्हें दोस्तों व परिजनों से मदद मिलने की संभावना है। उनकी मदद और सही सलाह से आप विषम परिस्थितियों से बाहर निकल पाएंगे। उनको अपनी मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें।

 जिओ BIG Sale  :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.