centered image />

बस खाये ये लौ कैलोरी फल और घटाए अपना मोटापा ,लम्बे समय तक रहेंगे स्वस्थ

0 1,469
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपको भी जल्दी-जल्दी भूख लगती है लेकिन वजन बढ़ने का डर भी सताता है ऐसे में आप कुछ खास फलो का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है फल हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें ढेर सारे पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर आदि होता है। ज्यादातर फल मीठे होते हैं और इनमें नैचुरल शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए कई बार इनका जूस पीने से वजन या ब्लड शुगर बढ़ सकता है लेकिन बहुत सारे फल ऐसे भी हैं जिनमें शुगर कम होता है और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। तथा पोषक तत्व भरपूर होते हैं जिसके कारण यह फल आपकी भूख को तो मिटाते ही हैं साथ में ही वजन घटाने में भी आपकी मदद करते हैं तो आइए जानते है फाइबर से भरपूर ऐसे ही लो-कैलोरी वाले फल जो आपका वजन भी घटाते हैं और भूख मिटाते हैं।

 

सेब एक ऐसा फल है, जिसमें लगभग सभी पोषक तत्व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पाए जाते  हैं सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ये देर तक आपके पेट को भरा रखता है और पाचन को ठीक रखता है। इसीलिए कहा जाता है कि अगर बाकी फलों के बजाय सिर्फ सेब ही रोजाना खाया जाए तो व्यक्ति को बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं  इसके अलावा सेब में कैलोरीज बहुत कम होती हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं  तथा बहुत अधिक मात्रा में विटामिन्स भी होते हैं। सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व ब्लड शुगर को घटाता है शरीर को डिटॉक्स करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी घटाने में मदद करता है।

 

पपीता भी भूख मिटाने वाला बहुत अच्छा फल है इसके सेवन से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलते हैं।इसकी सबसे खास बात है इसमें मौजूद पपाइन नामक एंजाइम, जो आंतों में जाकर प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पाचन की क्रिया को तेज करता है। इससे आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन भी घटता है, पपीता में पानी की मात्रा भी प्राकृतिक रूप से ज्यादा होती है।

 

इस मौसम में आने वाला बहुत बढ़िया फल अमरूद है इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है  इसके अलावा अमरूद में विटामिन सी की मात्रा भी होती है जिसके कारण यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है इसका सेवन कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं में खूब फायदेमंद पाया गया है अमरूद बरसात के मौसम में परफेक्ट स्नैक है जिसे आप सुबह या शाम किसी भी समय हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं।

 

स्ट्रॉबेरी इसलिए अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसका स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है इसके अलावा स्ट्रॉबेरी हार्ट के लिए फायदेमंद मानी जाती है भूख लगने पर आप स्ट्रॉबेरी खाकर भी अपना पेट भर सकते हैं।

 

पाइन एप्पल यानी अनानास खाना भी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें भी फाइबर यानी रेशे ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास में मौजूद फाइबर आपके आंतों में जाकर आंतों की अच्छी तरह सफाई कर देते हैं और मल को मुलायम बनाते हैं। इसलिए इसका सेवन उन लोगों के लिए अच्छा है, जो पेट की समस्याओं से जूझते रहते हैं अनानास में कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं, लेकिन उसी अनुपात में फाइबर भी होता है, जिसके कारण इसे पचाने में आपका शरीर उन एक्सट्रा कैलोरीज को बर्न कर लेता है इसलिए अनानास खाने से आपकी भूख भी मिटती है और शरीर पर एक्सट्रा कैलोरीज का बोझ भी नहीं आता है इसके अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वो भी सीमित मात्रा में अनानास का सेवन कर सकते हैं।

 

यह फल आपके लिए बहुत फायदेमंद तो हैं ही साथ में ही वजन घटाने के लिए आप कोई भी साबुत फल सीमित मात्रा में खा सकते हैं फलों में मौजूद शुगर आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है क्योंकि इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। हालांकि वेट लॉस के दौरान फलों का जूस पीना फायदेमंद नहीं माना जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.