centered image />

पडोसी रखता था पत्नी पर बुरी नजर, पति से नहीं रहा गया तो बियर पिला कर कर दी हत्या

0 628
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्राइम : राजस्थान के बूंदी के केशोरायपाटन पुलिस टीम ने एक कुछ दिन बीते 10 जुलाई को हुई दीपक नायक ब्लाइंड मर्डर की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्यारोपी सोनू रेगर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दीपक नायक सोनू की पत्नी पर बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ भी कर चुका था। जिसके चलते सोनू ने उसकी हत्या कर दी थी। और शव को लाडपुर नहर के पास ड्रेन के नाले में फेंक फरार हो गया था।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

दीपक नायक की हत्या उसी के पड़ौसी सोनू रेगर द्वारा की गई थी। दीपक नायक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और पहले भी कई बार उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। जिसको लेकर कई बार दोनो के बीच विवाद हो चुका था। और सोनू रेगर ने उससे नफरत रखने लगा था। जिसके चलते उसने योजनाबद्ध तरीके से दीपक नायक की हत्या कर दी और शव को ड्रेन के नाले में फेंक दिया था।

दीपक नायक की हत्या करने से पहले सोनू रेगर ने योजना बनाई। जहां दोनो ने पहले बीयर पार्टी की और जब दीपक नायक नशे में हो गया था। सोनू रेगर ने पीछे से बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया और उसी बोतल के ताबड़तोड़ वार कर दीपक नायक की हत्या कर दी। और उसके शव को लाडपुर नहर के पास बने ड्रेन के गंदे नाले में फेंक फरार हो गया।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि पत्नी से छेड़छाड़ को लेकर सोनू रेगर और दीपक नायक से कई बार झगड़ा हो चुका था। और हत्या की वारदात के दिन से सोनू रेगर भी गायब चल रहा है।

दीपक नायक मर्डर केस में पुलिसाधिकारियो के मुताबिक मनोवैज्ञानिक की भी मदद ली गई। जिनकी पूछताछ से पता चल पाया कि सोनू रेगर ने पत्नी पर बुरी नजर रखने के चलते दीपक की हत्या की थी। साथ ही इस खुलासे दो क्षेत्राधिकारी व दो थानों टीम और सर्विलांस टीम लगी थी। सोनू के मोबाईल की लोकेशन ट्रेस की जिसके बाद केस की कड़ियाँ खुलती चली गई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.