centered image />

दैनिक राशिफल:- शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020 कैसा रहेगा आपका दिन

0 422
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोगों को आज बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोग आज अपने परिवारजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोगों का मन आज कहीं बाहर जाने को कहेगा। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोगों के दिल में बिना कारण के आज उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ़्ढ़ों जैसा ही है।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोग आज अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। ये काम जरा मुश्किल है पर असंभव नहीं।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों को इस समय घर पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (तुला)

तुला- राशि वाले लोगों के परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोगों की किसी दोस्त से लड़ाई तनाव का कारण बन सकती है। आपको इस बात से हैरानी होगी और बड़ी समझदारी से आपको इस स्थिति को काबू में रखना होगा। दूसरे के नजरिए को भी समझने की कोशिश करें इससे समस्या तो हल होगी ही साथ ही आपका दोस्ती का रिश्ता टूटने से भी बच जाएगा।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (धनु)

धनु– राशि वाले लोगों के घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आप उनके साथ खरीददारी करने या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (मकर)

मकर- राशि वाले लोगों का आकर्षण इस समय धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग फिलहाल सत्ताधारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (मीन)

Daily Horoscope

मीन – राशि वाले लोगों को अपने प्रियजन से ढेर सारी खुशियाँ मिलेगी। आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.