centered image />

ज्योतिष के अनुसार यह गलतियाँ आपको गरीब तक बना सकती हैं

0 1,980
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष। जैसा कि हम में से ज्यादातर लोग लोग जानते हैं कि अगर हमारा सुबह का समय बेहतर रहे तो पूरा दिन अच्छा हो जाने की सम्भावना बढ़ जाती है सुबह के समय अच्छे मूड में होने के चलते सारे दिन इंसान को एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वहीं अगर हमारी सुबह की शुरूआत ही अच्छी ना हो तो पूरा दिन बेकार जाता है। इसी को लेकर हमारे हिन्दू धर्म और शास्त्रों में कई परंपराएं और मान्यताएं प्रचलित भी है। जिनका निर्वहन करना हर कोई करना चाहता है। हम सभी लोगो को अपनी सुबह की कुछ बातों का ध्यान विशेष रूप से जरूर रखना चाहिए। जिससे हमारा पूरा दिन अच्छा और शुभ फल प्रदान करें। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे है। जिसे भूलकर भी हमे सुबह उठकर नही करना चाहिए।

1. आईने में देखना

अक्सर देखा गया है कि हममे से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले शीशा देखते है लेकिन ज्योतिषचार्य की बातों पर यकीन करें तो ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सुबह उठकर सबसे पहले शीशा देखने से दुर्भाग्य बढ़ने लगता है और व्यक्ति के जीवन में दुःख बने रहते है। इसलिए कोशिश करें कि बेडरूम में बेड के ठीक सामने आईना ना लगा हो।

2. खुद की परछाई देखना

कहा जाता है कि इंसान को सुबह उठकर कभी भी परछाई नही देखना चाहिये। क्योकि ऐसा करना इंसान को शुभ फल प्रदान नहीं करता। चाहे वह परछाई इंसान की खुद की हो या फिर दूसरों की हो। सुबह उठते ही परछाई को देखने से इंसान के दिमाग मे नकरात्मक ऊर्जा घर करने लगती है जिससे व्यक्ति के दिमाग में दिनभर परेशान करने वाले विचार आने लगते हैं। जिससे व्यक्ति को सफलता मिलने में बहुत ज्यादा कठिनाई होती है।

3. सुबह उठकर न्यूज़पेपर पढना

अक्सर आपने देखा होगा कि हममें से ही कई लोग सुबह आँख खोलते ही सबसे पहले न्यूज़पेपर पढ़ने लगते है या फिर टेलीविजन पर न्यूज चैनल देखने लगते हैं। सुबह उठने के साथ ही न्यूज़पेपर पढ़ने से हमारे दिमाग में नकारात्मकता का निवास हो जाता है। इसी कारण उठते ही सबसे पहले न्यूज़ पेपर पढ़ना या फिर न्यूज देखना दिमाग को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसलिए हमेशा ये प्रयास करें कि सुबह को उठने और फ्रेश होने के बाद ही न्यूज़पेपर या न्यूज़ चैनल देखना चाहिए।

दोस्तों उम्मीद हैं आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी कृपया इससे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.