centered image />

घरेलू गैस (LPG) सिलिंडर के दामों में एक बार फिर भारी बढ़ोत्तरी से देश में नाराजगी की लहर

0 1,345
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली: घरेलू गैस (LPG) सिलिंडर के दामों में एक बार फिर भारी बढ़ोत्तरी के चलते विपक्षी पार्टियों का विरोध और आम जनता की नाराजगी झेल रही भारत सरकार ने अपने बचाव में सफाई दी है। सरकार के मुताबिक LPG सिलिंडर के दाम उसे ग्लोबल फैक्टर्स के चलते बढ़ाने पड़े हैं। मालूम हो, बुधवार को LPG सिलिंडर के दामों में 150 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई थी।

सरकारी जॉब्स की लेटेस्ट जानकारी यहाँ हैं

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

जिसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां देशभर में प्रदर्शन कर रही हैं, आम जनता बढ़चढ़कर उसके साथ दिखाई दे रहा है। उधर दिल्ली चुनाव में मिली बड़ी पराजय ने सत्ताधारी दल भाजपा को यह संकेत दे दिया है कि, देश की अस्सी प्रतिशत जनता उनसे मुंह मोड़ चुकी है।

gas-cylinders-change-the-price-must-read-to-know-latest-price-of-gas-cylinder (1)

यह संकेत पार्टी और सरकार के भविष्य के लिए अशुभ साबित हो सकता है। संभवत: इससे बचने के लिए ही सरकार ने इस सम्बंध में अधिकारिक बयान जारी किया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि LPG सिलिंडर के दामों में ग्लोबल फैक्टर्स के चलते बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें कहा गया है- जनवरी 2020 में LPG के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम $448/MT से बढ़कर $567/MT हो गया है।

जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू नॉन-सब्सिडाइज्ड LPG सिलिंडर के दामों में 144 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस नोट में सरकार ने सब्सिडी का वहन करने की बात भी कही है।

सरकार ने कहा है- सरकार ने LPG पर लगने वाली सब्सिडी बढ़ाई है। 14.2 kg के सिलिंडर के लिए सरकार जो सब्सिडी का खर्च उठाती है, वो प्रति सिलिंडर 153.86 रुपए से बढ़कर 291.48 रुपए पर आ गया है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के उपभोक्ताओं के लिए सरकार की सब्सिडी का खर्च प्रति सिलिंडर पर 174.86 से बढ़कर 312.48 रुपए पर बढ़ गया है।

बता दें कि गुरुवार को सरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को नॉन-सब्सिडाइज्ड LPG सिलिंडर के दामों में सीधे 144 से लेकर 149 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है।

14.2 किलोग्राम के नॉन-सब्सिडाइज्ड Indane LPG सिलिंडर के दाम बड़े शहरों में 144 रुपए से 149 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।

दिल्ली में 144.5 की बढ़ोत्तरी के साथ अब नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर के लिए 858.5 रुपए चुकाने होंगे।

कोलकाता में LPG सिलिंडर के दाम 149 रुपए बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद इसका दाम 896 रुपए हो गया है।

मुंबई में 145 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद LPG सिलिंडर अब 829.5 रुपए में मिल रहा है।

चेन्नई में 147 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद सिलिंडर 881 रुपए में मिल रहा है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.