centered image />

ईद पर मुस्लिम समुदाय को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

1 4,779
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बुधवार को भारत देश में ईद-उल-फितर का त्योहार हंसी-खुशी से मनाया गया। ईद के दिन मोदी सरकार ने मुसलमानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद से मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Modi Government's big gift to Muslims on Eid
File Photos

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की। चुनाव जीतने के पश्चात एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस जनादेश को जाति और धर्म की राजनीति के खिलाफ बताते हुए कहा था कि देश के लोगों ने हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है तथा हम सबको मिलकर इस का निर्वाहन करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अल्पसंख्यक समुदाय को विशेष संदेश देते हुए कहा था कि गरीबों की तरह देश में अल्पसंख्यकों के साथ भी छल किया गया है लेकिन हमें इसे खत्म करना है और हमें अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास जीतना है।

Modi Government's big gift to Muslims on Eid
File Photos

भारत देश में मुस्लिम, ईसाई, सिख एवं अन्य छोटे-छोटे समुदायों को अल्पसंख्यक श्रेणी के अंतर्गत गिना जाता है। अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम समुदाय सबसे बड़ा है। मुस्लिम समुदाय की देश में लगभग 14% आबादी है। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था। इसके अतिरिक्त विभिन्न मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक समुदाय को संदेश देते हुए यह बताया है कि हमारी सरकार में किसी भी धर्म के नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

Modi Government's big gift to Muslims on Eid
File Photos

मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल ईद-उल-फितर पर मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के 5 करोड़ छात्रों को प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि अगले 5 वर्ष में करोड़ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की सबसे खास बात यह है कि इसके तहत 50% छात्रवृत्ति छात्राओं को दी जाएगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
1 Comment
  1. Kamal says

    तुष्टीकरण है ये !

Leave A Reply

Your email address will not be published.