centered image />

Weather Update : अभी नहींं मिलने वाली राहत, मौसम विभाग ने बताया कब खत्म होगा सर्दी का सितम

0 254
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा है. बीते शुक्रवार को सर्द हवा के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई. गया जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस, पटना का अधिकतम तापमान 19.2 और भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आने के कारण 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के प्रभाव को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम भी शुष्क बना रहेगा. दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा.

पिछले 24 घंटों के दौरान गया, रोहतास, डेहरी और दरभंगा में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. शुक्रवार को जीरादेई (सिवान) सबसे ठंडा प्रदेश रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सारण, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.