centered image />

अगर खाते है मछली तो , इनके बारे यह बातें जानकार हैरान हो जायेंगे आप

0 1,744
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सदियों से हम इंसान मछली खा रहे हैं। एक दौर था जब मछली केवल भूख शांत करने के लिए ही खाई जाती थी। लेकिन इंसान ने जैसे-जैसे तरक्की की वैसे ही उसने अपने खान-पान से अपने शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जानना-समझना शुरू कर दिया। मछली खाने से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं इसका ज़िक्र हम आपसे पहले भी कई दफा कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी पॉप्युलर मछलियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें दुनियाभर में काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है।

SBI बैंक में निकली 10th-12th के लिए क्लर्क भर्ती- लास्ट डेट : 26 जनवरी 2020

दिल्ली पुलिस नौकरियां 2019: 649 हेड कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

AIIMS भोपाल में निकली नॉन फैकेल्टी ग्रुप A के लिए भर्तियाँ – अभी देखें 

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

व्हाइट स्टर्जन

if you love eating fish , then read these facts about fishes

ये मछली पैसिफिक महासागर में बहुतायत में पाई जाती है। पश्चिमी देशों के लोग इस मछली के मांस को बड़े ही चाव से खाते हैं। अमेरिका के तटीय इलाकों में तो कई फूड ट्रक्स पर इस मछली से बने फूड आयटम्स ही मिलते हैं।

 

सोली मछली

if you love eating fish , then read these facts about fishes

इस मछली को तो आप भी पहचानते होंगे। भारत के देहाती इलाकों में ये मछली बहुतायत में पाई जाती है। इसे सोली मछली कहा जाता है। पश्चिमी देशों में मछुआए इस मछली को बड़ी मछली का शिकार करने के लिए चारे की तरह इस्तेमाल करते हैं। अंग्रेजी में इस मछली को एन्कोवी मछली कहा जाता है। इस मछली की एक खासियत ये है कि ये ताजे पानी में भी ज़िंदा रह लेती है और खारे पानी में भी।

कारा फिश

if you love eating fish , then read these facts about fishes

 

ये मछली भी महासागरों में ही पाई जाती है और ये भी एक प्रकार की तैलीय मछली है। हालांकि जापान में इस मछली को लोग ऐसे ही खाना अधिक पसंद करते हैं लेकिन कई जापानी कंपनियां इस मछली से मिलने वाले तेल से विभिन्न उत्पाद बनाकर भी बेचती हैं।

कैटफिश

if you love eating fish , then read these facts about fishes

इस मछली को आप पहचानते होंगे। शहरों में मछली बेचने वाले ठेलों पर इन्हें ही लेकर अधिकतर घूमते हैं। ठेलों पर रखे ड्रम में ढेर सारी मछलियां होती हैं और थोड़ा सा इनमें पानी होता है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में इन्हें सिंघाड़ा मछली के नाम से जाना जाता है।

झींगा

if you love eating fish , then read these facts about fishes

समंदर में पाया जाने वाला एक बेहद अनोखा जीव होता है झींगा। समंदर में इसके जैसा एक जीव और पाया जाता है। वो जीव बहुत हद तक झींगे जैसा ही दिखाई देता है। लेकिन वो वास्तव में झींगा नहीं बल्कि श्रिम्प होता है। इनकी शारीरिक संरचनाओं में और पूर्ण वयस्क होने पर इनके आकार में भी बहुत अधिक अंतर होता है। हालांकि इंसान इन दोनों जीवों को ही खाता है।

झींगों को दुनियाभर में बड़ी तादाद में लोग खाते हैं। भारत में भी झींगे खाने वालों की कमी नहीं है। इस वक्त स्क्रीन पर जो आप देख रहे हैं ये झींगे के बच्चे हैं। ये काफी पौष्टिक होते हैं।

टेंगरा मछली

if you love eating fish , then read these facts about fishes

ये मध्यम आकार की एक मछली होती है जो बंगाल और बांग्लादेश में बेहद लोकप्रिय है। इस मछली को इन इलाकों के लोग बेहद चाव से खाते हैं। ये मछली आमतौर पर नदियों में होती है। हालांकि कुछ मछली पालकों ने इसे तालाबों में पालना भी शुरू कर दिया है। बाज़ार में ये मछली 250 रुपए किलो की दर से बेची जाती है।

तैलीय मछली

if you love eating fish , then read these facts about fishes

ये तैलीय मछली की एक प्रजाति है। महासागरों में पाई जाने वाली ये मछली विभिन्न प्रकार के इस्तेमालों के लिए बनने वाले तेल के लिए पकड़ी जाती है। इस मछली में 30% तक सिर्फ तेल ही होता है। हालांकि लोग इसको खाना भी पसंद करते हैं और खूब खाते भी हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.