centered image />

भारत की इन 9 जगहों पर आपको जाना चाहिए, यहाँ का विदेश से खूबसूरत नजारा है

0 2,132
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

विदेश घूमने का हर किसी का सपना होता है लेकिन हर इन्सान के पास उतना पैसा और वक्त नहीं होता है। लेकिन अपने देश में भी कुछ ऐसी जगहें है जो विदेश से बिलकुल कम नहीं। इन जगहों की संस्कृति, खूबसूरती और बनावट सब कुछ विदेश जैसा है।

चलिए जानते है भारत की वो जगहें जो देती है विदेश जैसी अनुभूति।

१. शिलॉंग- पूरब का स्कॉटलैंड: भारत में स्कॉटलैंड की अनुभूति लेनी है तो शिलॉंग जाइए।
यह मेघालय की राजधानी है। यहाँ का पहाड़ी इलाका स्कॉटलैंड की अनुभूति दिलाता है। यहां के ख़ूबसूरत पेड़-पौधे, वादियां, जंगल, झील, झरने, फूल और हवा आपको ख़ुशनुमा एहसास देते है।

२. पुडुचेरी- भारत का फ्रेंच शहर: यहाँ लंबे समय तक फ्रेंच लोगों के निवास के कारण घरों की बनावट आज भी उनकी याद दिलाते है। पुडुचेरी में तमिल, तेलुगू के अलावा फ्रेंच भी एक सरकारी भाषा है। यह भाषाएं स्कूलों में भी पढ़ाई जाती है। यहां समंदर की ठंडी लहरों के अलावा और भी बहुत कुछ है।

३. गोवा- हिप्पी पैराडाइज: गोवा भारत का सबसे मशहूर हनीमून स्थान माना जाता है। यहाँ के समुद्र किनारे लोगों को आकर्षित करते है। क्रिसमस के समय यहाँ पर पर्यटकों की काफ़ी भीड़ देखने मिलती है। गोवा के हिप्पियों को ‘अमेरिका के अघोरी’ कहा जाता है।

४. मुंबई: मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। यहाँ पर रोजाना देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते है। दुनियाभर में मुंबई बॉलीवुड फ़िल्मों के मशहूर है। यहाँ की चंदेरी दुनिया लोगों को अपने और आकर्षित करती है।

५. कश्मीर-भारत का स्वित्ज़रलैंड: धरती पर स्वर्ग की अनुभूति लेनी है, तो कश्मीर जैसी दूसरी जगह नहीं। यहाँ के ऊँचे-ऊँचे पहाड़, गहरी खाईयां, सदा बहार वृक्ष और जमीन पर फैला हुआ बर्फ जन्नत की अनुभूति दिलाते है।

६. चित्रकूट फॉल्स- भारत का नायगरा फाल्स: चित्रकूट का झरना विंध्य पहाड़ियों से गिरता है। यह झरना अमेरिका के नायगरा फाल्स की सफर करवाता है। बारिश के मौसम में इसकी चौड़ाई ३०० मीटर के लगभग हो जाती है।

७. अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह- भारत में अगर समंदर के बीच कुदरत का स्वर्ग देखना है, तो अंडमान व निकोबार द्वीप पर एक बार जरूर जाइए। इस जगह की सफर आपको थाइलैंड के को फि फि द्वीप समूह की अनभूति दिलाएगा।

८. पश्चिमी घाट- देसी अमेज़ॉन फॉरेस्ट: भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते है। ये जगह महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यहाँ का प्रदेश खासकर राजा शिवछत्रपती के लिए जाना जाता है। यहां के विशाल हरे-भरे जंगल, खूबसूरत झरने, ढेर सारे जंगली जानवर, छत्रपति शिवजी महाराज के किले और बड़े-बड़े खूबसूरत पहाड़ अमेज़ॉन के जंगल की याद दिलाते है। पश्चिम घाट में जंगली एशियाई हाथी सबसे ज़्यादा पाए जाते है।

९. कच्छ का रैन- मिनी बोनेविले साल्ट फ्लैट्स: जिन लोगों को चांदनी रात में ऊंट की सवारी करनी हो, या दूर तक फैला शांत और सफ़ेद रेगिस्तान देखना है, उन्हें एक बार कच्छ जाना चाहिए। कच्छ एक गुजरात का ज़िला है।

इस जानकारी से आपको पता चला होगा कि “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” क्यों कहाँ जाता है। दोस्तों, आप इनमें से कौन सी जगह जाना पसंद करेंगे? आपकी पसंदीदा जगह हमें कंमेंट करके जरूर बताना।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.