centered image />

क्या राज बब्बर होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष?

कांग्रेस खुलासा कर दिया है कि उसका यूपी में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा

0 800
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Daily News : उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करता है। यहां हर दल अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहता है ताकि वो केन्द्र की राजनीति में ज्यादा से ज्यादा दखल दे सके। इसी वजह से यहां हर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना मजबूत चेहरा रखना चाहती है। कांग्रेस ने भी इसी दिशा में कदम उठाया है। उसने खुलासा कर दिया है कि उसका यूपी में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। Quiz & Earn Money go this link :  http://quizoffers.online/

Will Raj Babbar be the new president of Congress (1)

कांग्रेस का वो चेहरा जो होगा अगला अध्यक्ष

आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सा चेहरा है जो कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष होगा जो यूपी की कमान संभालेगा। वो कोई और नहीं फिल्म अभिनेता से नेता बने राजबब्बर ही हैं। इन पर ही कांग्रेस ने दोबारा भरोसा जताया है। जी हां राजबब्बर ही कांग्रेस के यूपी में खेवनहार होंगे। अभी की बात करें तो यूपी में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अभी भी राजबब्बर ही हैं।

जुलाई 2016 में संभाला था पद

राजबब्बर ने जुलाई 2016 से कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। उनका नाम दिल्ली में फाइनल किया गया था। उनके नाम पर चर्चा के लिए गुलाब नबी आजाद के घर बड़ी बैठक की गई थी। उनके साथ इस पद के मुकाबले में जितिन प्रसाद, संजय सिंह और राजेश मिश्रा जैसे बड़े नाम भी थे। हालांकि इनमें राजबब्बर के नाम पर भरोसा किया गया था।

Will Raj Babbar be the new president of Congress (1)

राहुल गांधी के एक बयान के बाद दे दिया था इस्तीफा

आपको पता ही होगा कि राजबब्बर ने हाल ही में कांग्रेस यूपी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी के बयान के बाद दिया था। दिल्ली में अधिवेशन में राहुल ने कहा था कि पार्टी के हित और उन्नति के लिए वो कई बड़े बदलाव करना चाहते हैं। इसी बयान के बाद नैतिकता के दबाव की वजह से राजबब्बर ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि वो स्वीकार नहीं किया गया था।

इस वजह से मिलेगी फिर से बड़ी जिम्मेदारी

नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी परंपरा है लेकिन राजबब्बर पर दोबारा भरोसा जताने की बड़ी वजह है। एक तो पार्टी आलाकमान का उन पर भरोसा कायम है। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव की बात करें तो उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन में चुनाव लड़ने में अहम भूमिका निभाई थी और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था जिससे आलाकमान उनके काम से संतुष्ट है।

एक महीने में हो सकती है राजबब्बर के नाम की घोषणा

राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बनाये रखने की घोषणा एक महीने के भीतर ही हो सकती है। बस कांग्रेस यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा से गठबंधन का इंतजार कर रही है। गठबंधन तय है बस तीनों के बीच सीटों का मसला फंस रहा है। उसके सुलझते ही राजबब्बर के नाम का दोबारा एलान हो जायेगा…अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसको शेयर कर सकते हैं।

Also Read :- सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रुपये 

Shopping Mall main ladies kahan Kahan Samaan Chupati Hain, Hairan Ho jaoge dekh kar | Viral Videos |

टेक न्यूज़ की ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.