centered image />

क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन, जाने सही वजह

0 1,097
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लाइफस्टाइल। कहीं न कहीं महिलाओं का वजन उनकी सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है, महिलायें हमेशा फिट रहना चाहती है, लेकिन अपने घरेलु कामों से उन्हें अपने लिए बिलकुल भी टाइम नहीं मिलता है, यहाँ हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर पक्का उनका वजन बढ़ना कम हो जायेगा। चलिए देखते है आखिर क्या कारण है उनके वजन बढ़ने का और क्या उपाय है जिसे वजन कम कर सकते हैं।

महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम नींद लेती हैं। जैसे सुबह जल्दी उठकर नाश्ते की तैयारी हो या अपने पति और बच्चों को तैयार करना हो और रात तक काम करके देर से भी सोती हैं। इससे दिमाग में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है जो थायराइड. पी सी ओ डी, डी, डायबिटीज, जैसी बीमारियां उत्पन्न करता है। जिससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

 

उपाय

या तो महिलाओं को 1 घंटे की मेडिटेशन करनी चाहिए, इससे कम नींद लेने पर भी नींद पूरी लगेगी या फिर 6 से 8 घंटे की साउंड स्लीप लेनी चाहिए।

कुछ महिलाएं व्यायाम करने से घबराती हैं। इसी क्रांति में रहती हैं कि ज्यादा व्यायाम करने से घुटने खराब हो जाते हैं या शरीर में कमजोरी आ जाती है उनको लगता है कि सिर्फ दवाइयां खाने से ही बीमारियां ठीक होती हैं। व्यायाम से तो BP थायराइड या स्ट्रेस कम नहीं होता। यही वजह है कि महिलाएं कोई बीमारी होने के बाद भी जिम शुरू नहीं करती क्योंकि पूरी तरह से जागरुक नहीं है और वजन भी तेजी से बढ़ता है।

उपाय

घर के पुरुषों को उनके वजन और बीमारी को देख कर उनको घर से बाहर वयाम करने भेजना चाहिए जो महिलाएं पहले से व्यायाम कर रही हैं उन्हें दूसरी महिलाओं को भी उसके फायदे बताकर व्यायाम के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कुछ महिलाएं महीने के दिनों में व्यायाम नहीं करती। उन दिनों में उन्हें लगता है कि उल्टा असर होगा, हारमोंस बिगड़ जाएंगे।

उपाय

उन दिनों में हल्की क्रियाएं या व्यायाम और प्राणायाम करना चाहिए जिससे आपके दिमाग और शरीर का स्ट्रेस का स्तर कम होगा और हार्मोन व्यवस्थित रहेंगे।

महिलाएं जब बच्चों को भोजन खिलाते हैं तो उन का बचा हुआ खाना फेंकने की बजाय वह खुद उसे खाने को खा जाते हैं ताकि भोजन का अनादर ना हो चाहे शरीर का अनादर हो जाए।

उपाय

बचा हुआ खाना किसी पशु या पक्षी को डाल दिया जाता है या खाना पहले से ही कम परोसा जाए।

कभी-कभी महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन हो जाती हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाएं दूसरों के कहने पर अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा खिलाती हैं सिर्फ इसलिए कि उन्हें दो लोगों की केयर करनी है बच्चा सेहतमंद होगा और इसका परिणाम पोस्ट डिलीवरी में देखने को मिलता है।

उपाय

गर्भावस्था के दौरान शरीर की जरुरत के अनुसार ही खाया जाए। कम खाने से भी बच्चा सेहतमंद होगा और शरीर भी संतुलित रहेगा।

महिलाएं सुबह का नाश्ता छोड़ देती है या बहुत लेट खाती हैं वह बच्चों को स्कूल जाने का नाश्ता तैयार करती हैं या फिर खाने में जरूरत से ज्यादा अंतराल कर देती हैं। जिस से भी वजन जल्दी से बढ़ता है।

उपाय

2 से 3 के अंतराल पर हल्का खाना खाते रहना चाहिए और नाश्ता सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर कर लेना चाहिए ।

महिलाएं मेनोपॉज में भी अपने वजन को और बढ़ा लेती हैं, पहले से अपने वजन पर ध्यान नहीं देती। इसमें शरीर का एस्ट्रोजन लेवल हार्मोन कम हो जाता है जो आपके वजन को कम करने वाले मेटाबॉलिक रेट को कम करता है जिससे बॉडी शुगर और स्टार्स को एनर्जी में इस्तेमाल ना करके बॉडी फैट में परिवर्तित कर देती है।

उपाय

40 की उम्र से पहले ही अपने वजन को नियंत्रित कर लें और मेनोपॉज होने के बाद भी व्यायाम करते रहे।

लेटेस्ट न्यूज़, अपडेट को पाने के लिए हमारी यह APP DOWNLOAD करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.