centered image />

अपने दांतों की देखभाल करने के लिए अपनाएँ यह 5 टिप्स

0 1,129
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आपके स्वस्थ्य के लिए अपने दांतों की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। अपने दांतों को मजबूत रखे और हमेशा एक सुन्दर मुस्कराहट देते रहे और इन टिप्स के साथ आप हमेशा स्वस्थ रहे।

1. दिन में दो बार ब्रश करे और अपने दांतों को साफ़ करें
वैसे दिन में एक बार तो कम से कम दांत साफ़ करने चाहिए लेकिन अगर आप दो बार करेंगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। ब्रश करने का सबसे बढ़िया समय खाना खाने के बाद है और आपको उसी समय दन्त को रेशम के धागे से साफ़ भी करना चाहिए। आपको कम से कम दो मिनट तक दांत साफ़ करते रहना चाहिए ताकि आपके दांतों की देखभाल हो जाये।

 

2. ज़्यादा पानी पीये


पानी न सिर्फ आपके पूरे स्वस्थ के लिए अच्छा है बल्कि यह आपकी थूक को बढ़ाता है जो आपके स्वस्थ दांतों के लिए ज़रूरी है। मीठे जल और सोडा के बजाये पानी आपके दांतों के लिए सबसे अच्छा है। मीठा पानी आपके दांतो पर प्लाक पैदा करता है और अगर आप इसे ठीक नहीं करेंगे तो आपका दांत सड़ जायेगा।

3. मीठे खाने को ना खाये


आपको ज़्यादा मीठे वाली ड्रिंक या फिर खाने पर ज़ोर नहीं देना चाहिए।अगर आप ज़्यादा चीनी खाते है तो अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करें क्यूंकि चीनी से आपके दांतो पर प्लाक की मात्रा बढ़ जाती है और अगर आपको मीठा पसंद है तो आपको अपने दांतो के प्रति और भी सतर्क रहना चाहिए।

 

4. रोज़ाना कैल्शियम और विटामिन डी लें


मजबूत दांतों के लिए कैल्शियम बहुत ज़रूरी है और आपको रोज़ाना कैल्शियम दूध और नट्स से मिलता है। आपके शरीर पर कैल्शियम लगने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी होना चाहिए, इसलिए आपको रोज़ाना सूरज की रौशनी लेनी चाहिए।

5. हर 6 महीने में डेंटिस्ट के पास जाये


ध्यान दे की आप हर ६ महीने में एक अच्छे दांतों के डॉक्टर के पास जाये। डेंटिस्ट आपके दांतों को अच्छे से साफ़ करके उसमे कैविटी या प्लाक को हटा देते है और अगर आपको कोई समस्या हो, तो उससे भी आपको आगाह करवा देते है।

विडियो जोन : अगर दुसरे का PC अपने PC में देखना हो तो यह विडियो आपको सीखा सकता है

 सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई तो इस पोस्ट को लाइक करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछे हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी| आपका दिन शुभ हो धन्यवाद

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.