ऐसे 10 सेलिब्रिटी जिन्होंने पुरुष से ट्रांसजेंडर बनने में किसी से शर्म नहीं की
आप कहेंगे की आजकल ट्रांसजेंडर का चलन है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम क्या सोचते है लेकिन आज ज़्यादातर लोग अच्छा दिखने के लिए और खुद से सच्चा रहने के लिए अपने लिंग को बदल रहे है। हमने बहुत से खूबसूरत उभयलिंगी मॉडलों को भी देखा है जिन्होंने फैशन कि दुनिया में मुकाम हासिल किया है और जो मानव की फितरत के दोनों रंगों को खोजने में लगे है। हम आपको ऐसे 10 खूबसूरत ट्रांसजेंडर सेलेब्रिटियों के बारे में बताते है जिनका जन्म बतौर पुरुष हुआ था।
1. आंद्रेज पेजिक – Andrej Pejic
यह उभयलिंगी आदमी पुरुष और स्त्री के कपड़े पहनकर मॉडलिंग करने के लिए बहुत मशहूर है और हर तरह के कपड़े पहनकर यह बेहद खूबसूरत लगते है। 2011 में पेरिस फैशन शो में इन्होने मार्क जैकब्स की पुरुष कलेक्शन और जीन पॉल गुल्टिएर की स्त्री कलेक्शन के लिए रैंप पर चले थे।
2. ट्रेस लीसेट – Trace Lysette
यह अभिनेत्री हमेशा सेट पर इस बात से डरती थी कि यह ट्रांसजेंडर रूप में बाहर न आ जाये और यह हमेशा अपना रोल घबराते हुए निभाती थी। ट्रांसजेंडर महिला के लिए नाविप्रीत रोल निभाना थोड़ा अलग अनुभव होता था लेकिन फिर भी वह अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही है।
3. एरिका इरविन – Erika Ervin
मिलिए दुनिया के सबसे लम्बे ट्रांसजेंडर मॉडल से। एरिका इरविन जिन्हे अमेज़न ईव भी कहा जाता है ने अमेरिकन हॉरर स्टोरी: फ्रिक शो, में पहचान बनायीं थी। लम्बे समय तक यह अपने ट्रांसजेंडर होने की बात को लेकर चुप रही क्यूंकि आज भी लोगो को यह बात अपनाने में मुश्किल होती है।
4. अमियाह स्कॉट – Amiyah Scott
इस खूबसूरत मॉडल ने अपने आपको 17 साल की उम्र में बदलने का फैसला किया। आर्थर स्कॉट के रूप में जन्मी इस मॉडल ने ज़िन्दगी के शुरुआती दौर में समझ लिया की इन्हे क्या करना है और इन्होने अपने गालों को भरने और छाती बढ़ाने का काम शुरू किया।
5. कैरोलिन तुला कोसी – Caroline “Tula” Cossey
क्या आप बांड लड़की के बारे में सोच सकते है कि वह कभी लड़का थी? यही कैरोलिन कोसी है। बतौर लड़का पैदा हुई कैरोलिन ने 17 साल कि उम्र में अपने पुरुष से महिला बनने के बारे में सोचा और बदलाव के लिए हॉर्मोन बदलवाने शुरू किये। इसके बाद उन्होंने छाती कि सर्जरी करवाई और पूरी तरह अपने लिंग बदल लिए और दुनिया की मशहूर ट्रांसजेंडर मॉडल बन गयी।
6. ईसिस किंग – Isis King
इस लड़की ने ट्रांसजेंडर महिलाओं के बारे में सबकी आँखें खोल दी। यह पहली महिला है जो टीवी पर टायरा बैंक के अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल में बतौर ट्रांसजेंडर सामने आयी। ईसिस ने अपना लिंग साल 2009 में बदलवाया। इसके बाद वह कई टॉक शो की स्टार बन गयी।
7. लावेर्ने कॉक्स – Laverne Cox
यह पहली ऐसी ट्रांसजेंडर महिला है जो टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर आयी। यह पहली महिला है जिन्हे प्राइमटाइम एमी अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया। अब यह विपरीतलिंगी कार्यकर्ता है।
8. कैटलीन जेनर – Caitlyn Jenner
मशहूर एथलिट ब्रूस जेनर के नाम से पहचाने जाने वाले कैटलीन जेनर ने अपने बदलाव से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। बदलाव की क्रिया में कैटलीन ने अपनी सभी इलाज, हॉर्मोन का उनके शरीर पर बदलाव के बारे में बात की। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए वह रोल मॉडल बानी।
9. लाना वाचोव्स्की – Lana Wachowski
यह बहुत प्रबल डायरेक्टर में से एक है। द मैट्रिक्स, व् फॉर वेंडेटा और क्लाउड एटलस में अपने काम से लाना ने बहुत शोहरत हासिल की। लाना ने अपने लिंग परिवर्तन की बात काफी लम्बे समय तक छुपकर राखी। 2009 में अपनी जाती बदलवाने के बाद वह दुनिया की जानी मानी ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता बन गयी।
10. जैज़ जेनिंग्स – Jazz Jennings
जैज़ जेनिंग्स दुनिया की सबसे युवा ट्रांसजेंडर महिला है। जब वह बच्ची थी तब उन्हें अपनी लिंग पहचान डिसऑर्डर के बारे पता चला था और उन्होंने अपने बदलाव की प्रक्रिया शुरू की। आज वह अपने खुद का शो आई ऍम जैज़ चला रही है। यह शो ट्रांसजेंडर मुद्दों पर हर प्रकार की बात करता है।
To know LGBTQ Guide Online Safety Click Here