centered image />

क्या आपके अंदर एक्सरसाइज न करने की यह बहाने हैं?

0 773
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शरीर को फिट और तंदुरूस्त रखने के लिए व्यायाम और कुछ न कुछ करते रहना बहुत आवश्यक है। फिजिकली ऐक्टिव लोग हैल्दी होते हैं। उन्हें सांस, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां कम घेरती है। इससे आपको नींद भी अच्छी आयेगी और आप खुश भी रहेंगे। आपके अंदर सारा दिन ऐनर्जी भी रहेगी। यह आपके शरीर को स्मार्ट और फिट भी बना देता है। पर जब भी एक्सरसाइज की बात बोलो तो बहुत से लोग इस तरह के जवाब देते हैं। यहीं हम इन बातों पर उनके जवाब भी दे रहे हैं।

EXCUSE

बहाना नं 1 टाइम नहीं है

जवाब : टाइम तो निकालना पड़ता है दोस्तों, वैसे आप टीवी कितनी देर देखते हैं? क्या आप अपना टाइम बचाकर 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए नहीं निकाल सकते। यह भी जरूरी नहीं है कि आप फॉरमल वर्कआउट करें या फिर एक घंटा वर्कआउट करें। भई आपको जब भी वक्त मिले थोड़ा टहल लें। घर के काम करें, बच्चों के साथ घूमें और सीढ़ियों से चढ़े उतरें। यही तो व्यायाम है।

बहाना नं 2 बहुत थक गया हूं यार

worked over load at office

जवाब : आपको यह सुनने में अजीब लगेगा पर यह सच है कि एक्सरसाइज के बाद भी व्यायाम आपको ऐनर्जी देता है। अगर आप एक बार जॉगिंग या वाकिंग शुरू कर दें तो आप खुद फील करेंगे कि थकान खुद गायब हो जायेगी। क्योंकि व्यायाम से हमारे शरीर में फीलगुड हॉमोन एंड्रोफिन रिलीज होता है, इससे शरीर को ऐनजी है।

बहाना नं 3 बच्चों से फुर्सत नहीं है

जवाब : कई महिलाओं की एक टेग लाइन होती है कि बच्चों से फुर्सत नहीं मिलती। तो भई अगर टाइम नहीं मिलता तो उनके साथ ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। अगर वो पार्क में झूला झूलते हैं तो आप टहलना शुरू कर दें। बच्चों को स्कूल लेने पैदल जाएं। उसके साथ बैडमिंटन खेलें।

बहाना नं 4 एक्सरसाइज बहुत बोरिंग है

lazy for exercise
जवाब : सबसे पहली बात आप इसे अपना काम न माने बल्कि इसे एक फन की तरह लें एंजाय करें। आप स्कैटिंग, साइक्लिंग, डांसिंग, गार्डनिंग जैसे बहुत से फीजिकल एक्टीविटिज कर सकतें हैं, यह अपने आप में एक व्यायाम हो जायेगा और आप बोर भी नहीं होंगे।

बहाना नं 5 कौन हिले एक्सरसाइज के लिए

जवाब : कुछ लोग ऑफिस में हिलना ही नहीं चाहते। एक्सरसाइज का नाम लेते ही दूर भागत हैं। चाह मॉल में आप उन्हें कितना भी घूमा लो। अगर आप पसीन के डर से वर्कआउट करने से डरते हैं तो ऐसी में एक्सरसाइज करें, लेकिन करें जरूर।

बहाना नं 6 नींद आ रही है

जवाब : कभी कभार महिलाएं घर के काम की वजह से और पुरूष अपने ऑफिस के वर्क लोड के कारण रात को अपनी नींद पूरी कर पाते। जबकि आपको अगर सुबह जल्दी उठना है तो आप कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना शुरू कर दें।

मुझे यकीन है ऐसे बहाने मारने वाले सौ नहीं बल्कि हजारों होंगे। अगर आप बार बार बहाने मारते हुए तंग आ गए हो तो एक बार अपना मन एक्सरसाइज के लिए बना लें।

अधिक जानकारी और नये अपडेट्स पाने के लिए हमारी यह एप्प के लिए यहाँ डाउनलोड पर क्लिक करें

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.