centered image />

पुरे दिन AC में बैठना हो सकता है आपके लिए हानिकारक

0 555
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

गर्मियों के दिन चल रहे है और सभी के घरों में AC अपना कर्तव्य बड़े अच्छे से निभा रहे हैं। कई लोग तो बिना AC के गर्मियों को बिताने की सोच भी नहीं सकते। उन्हें ऑफिस, कार, घर हर जगह AC की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस AC के कारण आप अनचाही बिमारियों से घिरते जा रहे हैं। हमेशा AC में रहने वालों को यह जानने की जरूरत है कि हर समय AC के इस्तेमाल से उन्हें कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए जितना हो सके उतना AC से दूरी बनाये रखें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हमेशा AC में रहने के नुकसान के बारे में, तो आइये जानते हैं।Quiz & Earn Money go this link :  http://quizoffers.online/

* ताजी हवा का अभाव

24 घंटे एसी में रहने से शरीर को साफ हवा नहीं मिल पाती है। एसी ऑन करने से पहले खिड़की-दरवाजे बंद कर लिए जाते हैं। इस कारण कमरे की हवा उतने ही दायरे में बंद हो जाती है। ताजी हवा का अभाव शरीर की ग्रोथ में रुकावट का काम करता है।

* हड्डियों की समस्या

एसी में सोने के दौरान कमरे का तापमान कई बार बेहद कम हो जाता है। ऐसे में शरीर काफी ठंडा हो जाता है और हमें अंदाजा भी नहीं होता है। इसी ठंड के कारण शरीर में हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें शुरू होती हैं और यही समस्याएं बीमारियों का रूप ले लेती हैं।

* त्वचा पर झुर्रियां

एसी ऑन करने पर उसकी ठंडक से पसीना सूख जाता है। लेकिन एसी कमरे के साथ-साथ शरीर की भी नमी खींच लेता है। नमी के कम होने से हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। पानी की कमी से बीमारियां तेजी सी शरीर पर हावी होने लगती हैं।

* गर्मी के प्रति सहनशीलता कम

जो लोग एयर कंडीशन कमरों में अधिक समय बिताते हैं, उनमें गर्मी के प्रति सहनशीलता कम होती है। ज्यादा वक्त तक कम तापमान में रहने के बाद उनके शरीर को गर्म तापमान के साथ समायोजित होने में बहुत मुश्किल आती है। यह खासतौर पर गर्म जलवायु में रहने वाले लोगों के लिए असुविधाजनक हो जाता है, जब वह गर्मी में बाहर कदम रखते हैं।

Also Read :- सवालों के जबाब देकर जीते हजारो रुपये 

Shopping Mall main ladies kahan Kahan Samaan Chupati Hain, Hairan Ho jaoge dekh kar | Viral Videos |

ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.