centered image />

आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस को मिली एक अच्छी खबर, रोहित शर्मा हुए खुश

0 944
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

20 April 2018 : वीवो आईपीएल 2018 का रोमांचक सफर लगातार जारी है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में जीत हासिल करके वापसी की है। रोहित शर्मा भी फार्म में लौट आए हैं। यानी अगर देखा जाए तो मुंबई के लिए बेहद ही अच्छी खबर है। लेकिन राजस्थान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले मुंबई के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल बेंगलुरू के खिलाफ पिछले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए थे। लेकिन खबर आई है कि वह रविवार को होने वाले मैच से पहले फिट हो जाएँगे। जो कि मुंबई के लिए अच्छी खबर है।

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर

IPL 2018 a good news for Mumbai Indians rohit sharma and ishan kishan news

मुंबई इंडियंस के लिए रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले बेहद ही अच्छी खबर आई है। मुंबई के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को पिछले मैच में थ्रो कलेक्ट करने के दौरान अपनी आँख के पास चोट लगी थी। लेकिन खबर आई है कि ईशान किशन मैच से पहले फिट हो सकते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा की फार्म में वापस आना भी मुंबई के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।  IPL Play Quiz: सवालों के जवाब देकर यहाँ जीतें हज़ारों रुपये

ईशान किशन जल्द हो जाएँगे फिट

IPL 2018 a good news for Mumbai Indians rohit sharma and ishan kishan news मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ईशान किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएँगे। आँख में थोड़ा सूजन आई है। लेकिन वह जल्द ही ठीक हो रहे हैं और जल्द ही फिट हो जाएँगे। लेकिन अगर किसी वजह से वह फिट नहीं हो पाए तो चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि मुंबई के पास आदित्य तारे जैसा अच्छा विकल्प मौजूद है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।

कप्तान रोहित शर्मा भी हुए खुश

IPL 2018 a good news for Mumbai Indians rohit sharma and ishan kishan news

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। खासकर कि मयंक मार्कंडे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। इस युवा गेंदबाज की तारीफ करना तो बनता ही है क्योंकि नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस इस बात के लिए परेशान थी कि आखिर उनके पास कोई अच्छा स्पिनर नहीं है। लेकिन मयंक मार्कंडे ने अपने शानदार प्रदर्शन से रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की चिंताएँ दूर कर दी है। इस वजह से देखा जाए तो यह मुंबई के लिए यह बेहद ही अच्छी खबर है।

IPL Play Quiz: सवालों के जवाब देकर यहाँ जीतें हज़ारों रुपये

विडियो जोन : टैनिंग को दूर करने के घरेलू उपाय I Tanning Remedies Full Effective

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.