centered image />

प्रेरणादायक कहानी : दुनिया को मत बदलो

0 834
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Inspirational Story एक समय की बात है एक राजा था जो एक सफल देश पर राज करता था। एक दिन वह अपने देश के किसी दूर के क्षेत्र में दौरे के लिए गया। जब वह वापिस लौटा तो उसने शिकायत की कि उसके पैरों में बहुत दर्द हो रहा है क्योंकि पहली बार वह इतने लंबे सफर पर गया था। और जिस रास्ते से वह गया था वहां की सड़क टूटी हुई और पथरीली थी। उसने अपने आदमियों को संदेश दिया कि वह पूरे देश की सड़कों को चमड़े की बनवा दे।
अब इस काम के लिए हज़ारों गायों की खाल चाहिए होगी जिसके लिए ढेर सारा पैसा भी लगेगा।
तभी उसके एक समझदार मंत्री ने हिम्मत करते हुए राजा से कहा, ‘महाराज, आप क्यों व्यर्थ में इतना पैसा खर्च कर रहे है? आप सड़क को चमड़े की बनवाने की बजाए अपने पैरों को ढकने के लिए चमड़े के जूते क्यों नहीं बनवाते।’
मंत्री की बात सुनकर राजा हैरान हो गया लेकिन बाद में उसने उसकी सलाह मानी और खुद के लिए जूतो का ऑर्डर दिया।

इस कहानी से हमें एक पाठ सीखने को मिलता है कि इस दुनिया को खुशी से जीने के लिए बनाने के लिए आप खुद में बदलाव लाए, अपने दिल में बदलाव लाए ना कि दुनिया में…

यह पोस्ट आपको कैसी लगी आपके विचार हमें कमेंट के जरिये जरूर बताएं यह हमारे मनोबल के लिए बहुत जरूरी है ।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.