centered image />

पाना हो तैलीय त्वचा में जल्दी फायदा तो अपनाएं यह आयुर्वेदिक लाभदायक नुस्खे

0 780
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

1. चंदन पाउडर को गुलाब जल और चिकनी मिट्टी के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाए। इसे करीब पंद्रह मिनट लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी से धोने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह मुँहासे दूर करने का भी सबसे लाभदायक तरीका है।
2. चेहरे पर पाउडर का उपयोग ना करे क्योंकि चेहरे के छिद्रों में फंसने से आपके चेहरे पर दाने हो सकते है।
3. बेसन या हरे चने के आटे को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा से तेल हटता है।


4. चिकनी मिट्टी को थोड़े से संतरे के सूखे छिलके के पाउडर और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर करीब 15 पंद्रह मिनट लगाकर मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है।
5. जी के आटे में सुपारी का पाउडर मिलाकर (दोनों एक समान मात्रा में) चेहरे पर लगाए। बीस मिनट चेहरे पर लगे रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे तैलिय त्वचा की टोनिंग होती है और त्वचा साफी होती है।
6. शहद में नींबू का रस, अंडे की सफेद ज़र्दी को मिलाकर चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाने से चेहरे से तेल हटता है।


7. नीम की कुछ पत्तियों को 5 घंटे तक पानी में रखे। पत्तियों को निकालकर उसी पानी से नहाएं। इससे आपकी त्वचा पर दाने और मुंहासे नहीं होते।
8. आप त्वचा से तेल को हटाने के लिए मुलतानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते है।
9. खीरे के रस में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाए। खीरा प्राकृतिक टोनर है और इससे त्वचा साफ होती है।
10. त्वचा को साफ करने के लिए दही सबसे बढ़िया पदार्थ है। इसे त्वचा पर लगाए, फिर पंद्रह मिनट बाद पानी से धो ले। इससे आपकी त्वचा चमकदार हो जाएगी।
11. अपने चेहरे के दानों को फोड़ें नहीं और उन पर हाथ भी ना लगाए। तले हुए खाने से परहेज़ करें।

दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी हमें जरूर बताएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.