हाथ में बनने वाली रेखाओं से जानिए, धन लाभ के संकेतों के बारे में
सभी व्यक्तियों की हथेलियों पर जीवन, ह्रदय, भाग्य, स्वास्थ्य और धन से संबंधित कई तरह की रेखाएं मौजूद होती है। यदि आप अपनी हथेलियों को ध्यान से देखेंगे तो आपको कई तरह की रेखाएं नजर आएंगी। और आपको इनमें अपने पूरे जीवन का हाल नजर आ जाएगा। आप खुद जान जाएंगे कि आपकी किस्मत आपका कितना साथ देगी और आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। क्या आप अपनी कमाई से धनवान बनेंगे या कहीं से आपको धन का लाभ मिलेगा जिससे आप धनी हो जाएंगे। आइये देखें कि आपकी हथेली में धन की रेखा क्या कहती है।
#आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए
किसी भी हथेली पर धन रेखा देखने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि आपको किस हाथ में अपनी धन रेखा देखनी है। बहुत से लोग यह मानते हैं कि पुरुषों का दायां हाथ देखना चाहिए और लड़कियों की बायीं। लेकिन आप ऐसा न करें। आप उस हथेली को देखिए जो आपका कर्म हाथ है यानी अगर आप दाएं हाथों से जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं तो दायीं हथेली और बाएं हाथ से काम करते हैं तो बायीं हथेली देखिए। यह बात स्त्री पुरूष दोनों के लिए समान रूप से लागू होती है। अगर महिला कामकाजी हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
सभी की हथेलियों पर धन रेखा। जीवन रेखा की तरह एक स्थान से शूरू नही होती। हर व्यक्ति की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है। हम सबसे पहले पर्वतों की बात करते हैं। जिनसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगता है।
यदि आपके हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो यह संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और आप सुखी जीवन का आनंद लेंगे। ध्यान रखें शुक्र पर्वत भौतिक सुख को दर्शाता है, गुरु पर्वत आपकी नेतृत्व क्षमता और सूर्य पर्वत आपके मान-सम्मान और प्रसिद्धि को दर्शाता है। अगर यह तीनों चीजें आपके साथ हैं तो आपको धनवान होने से कोई नही रोक सकता।
अब इन रेखाओं से धन का हाल जान लेते हैं। अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर M आकृति बन रही है तो, यह संकेत है कि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी होता है कि आपके जीवन में धन का आगमन विवाह के बाद तेजी से होने लगेगा। विवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की ओर बढ़ना शुरु करेंगे।
कुछ व्यक्तियों की हथेलियों पर उनकी भाग्य रेखा ही धन रेखा का काम करती है। यानी भाग्य रेखा ही धन का हाल बताती है। जिनकी हथेली में मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत पर पहुंचती है। उन्हें धन का लाभ अपने आप अचानक ही मिलता रहता है। ऐसे व्यक्ति पूर्वजन्मों के अच्छे कर्मो से धनवान बनते हैं। इनकी सफलता में मेहनत से अधिक भाग्य का योगदान होता है।
जिनकी हथेलियों पर जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा या फिर हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर त्रिकोण चिन्ह बन रहे हैं तो, यह आपकी हथेली में धन रेखा है। ऐसी रेखा होने का मतलब है कि आप एक नहीं कई स्रोतों से धन कमाएंगे।
यदि आपके हथेली पर अंगूठे से पास से निकलकर रेखा आपकी तर्जनी यानी गुरु पर्वत के पास पहुंचती है तो, यह संकेत है कि, आप बुद्धिमान और चतुर व्यक्ति होंगे। आप अपनी योग्यता से नेतृत्व क्षमता से धन कमाएंगे।
यदि आपके अंगूठे के पास से निकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंच रही है तो, इसका मतलब है कि आप अपने परिवार के सदस्यों से पैतृक संपत्ति और किसी स्त्री के सहयोग से धन प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपकी हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंचती है तो, आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगे।
यदि अंगूठे के नीचे से रेखा निकलकर शनि पर्वत तक पहुंच रही है तो, आपको व्यवसाय के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों को व्यवसाय में खूब सफलता मिलती हैं। और इनकी हथेली में यह रेखा धन रेखा का काम करती है।
जिओ में निकली Sale :-
Jio 2 Smartphone मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
और ये भी पढें: 1.26 लाख महीने की सेलरी पाइए-12th, Diploma, ग्रेजुएट्स जल्दी अप्लाइ करे
चाणक्य निति द्वारा चाणक्य ने बताई है चरित्रहीन औरत की यह पहचान
सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now