centered image />

इस जानवर का मांस खाना कर सकता है आपको कैंसर सावधान !

0 908
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आंत की बीमारी और कैंसर के रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित ढंग से इजाफा हो रहा है। इन रोगों का कारण अत्यधिक मांसाहार बताया जा रहा है। इससे लोग पेट की भयानक बीमारियों के शिंकजे में आ रहे हैं।

गंभीर किस्म के उदर रोग मारक भी साबित हो रहे हैं। कैंसर, खतरनाक तरह का अल्सर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कोलाइटिस समेत कई पेट रोग लोगों की जिंदगी को कम कर रहे हैं। इसके साथ ही meat चमड़ी व खून के रोगों में भी इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लाल मीट यानि बीफ खाने से पेट की आंते खराब हो जाती है। यहां तक कि सड़ भी जाती है।

सरकारी व निजी अस्पतालों में उदर के गंभीर रोगियों की तादाद अप्रत्याशित तौर पर बढ़ गई है। उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल कंडवाल कहते हैं कि अत्यधिक मांसाहार के बहुत अधिक नुकसान होते हैं। हमारे शहर में भी यह देखने में आ रहा है कि जो लोग बहुत अधिक मांस खाते हैं, उनको पेट, आंत व लीवर की दिक्कत आ रही है।

यहां तक कि कैंसर जैसा खतरनाक रोग भी हो रहा है। मेरा अनुभव है कि जो लोग मांस का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, उनको उदर की गंभीर बीमारियां हो रही हैं। एक तो गोश्तखोरी बहुत वैज्ञानिक नहीं है। दूसरे इस समय meat भी क्वालिटी में भी अच्छा नहीं है। डॉ. कंडवाल कहते हैं कि लोग मांसाहार तो करते ही हैं, साथ ही ऐसा भोजन बहुत अधिक मसालेदार व वसायुक्त होता है।

सीनियर फिजीशियन का कहना है कि पुराने समय में लोगों की जीवन शैली पूरी तरह से अलग थी। वे बहुत अधिक शारीरिक श्रम करते थे जिस कारण वे मांस पचा लेते थे। इसके अलावा आबादी बहुत कम थी। जीवन में दबाव नहीं था। लेकिन अब हालात पूरी तरह से विपरीत हैं। हर तरह का प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। जानवर भी जो भोजन कर रहे हैं, जिस तरह से उनको पाला जा रहा है, वह बहुत नुकसान पहुंचाने वाला है। meat में बहुत अधिक रासायनिक तत्व मौजूद हैं। केमिकल युक्त मांस तो सेहत के लिए खतरनाक है।

Free Recharge or 400 Paytm Cash 100% Working Click Here 


विडियो जोन : भांग भी होती है फायदेमंद, 5 फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप | Bhang ke benefits

बॉलीवुड की ताज़ा ख़बरें मोबाइल में पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.