यहाँ पर 50 मिनट में 3 पराठें खाओ, पूरी जिन्दगी खाना फ्री

0 920
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सुबह सुबह परांठा खाना किसे पसंद नहीं होगा। हमारे लिए सुबह का नाश्ता है परांठा। सभी को अपनी अपनी चॉइस के पराठे पसंद होते हैं हो भी क्यूँ न भई यह हमारे पेट को पूरी तरह भर जो देते हैं हम आपको एक दूकान के बारें में बताने जा रहे हैं जो 30 तरह के पराठें की वैरायटी रखती है यह दुकान का नाम तपस्या परांठा जंक्शन से मशहूर है। यह दुकान दिल्ली बाईपास के रोड पर है यहाँ अलग अलग जगह से हजारों लोग इस दुकान के पराठें का स्वाद लेने आते हैं। इन्होंने एक ऐसा चैंलेंज दिया हुआ है जिसे पूरा करने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसी वजह से इस दुकान का पॉपुलेरिटी इतनी बढ़ गई है कि सोशल मीडिया में यह जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुकी है। आइये जानते हैं क्या है वो चैंलेज

कमाल का है चैलेंज

tapasya parantha bypass rohtak road
इस पराठें की दुकान में 30 तरह की वैरायटी तो हैं कि सबसे कमाल है इनका यह चैंलेंज जिसे पूरा करना बड़ा ही मुश्किल है। यहाँ के मालिक ने यह चैंलेंज दिया है कि 50 मिनट में आपको इनके बनाये हुए 3 पराठें खाने है। अगर आपने खा लिए तो पूरी लाइफ आपको यहाँ पर खाना फ्री मिलेगा। अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति ने ही यह रिकार्ड तोड़ा है। अगर आपको लगता है कि आप ऐसा कर सकते हैं तो एक बार यहां विजिट करो शायद ही आप तोड़ पायें।

क्यों मुश्किल है


दरअसल ये पराठें पूरी तरह से देसी घी में बने हुए होते हैं। जिसके कारण यह बहुत हैवी हो जाते हैं। और इन्हें खाना आसान नहीं होता है। पराठों का साइज भी काफी बड़ा होता है तकरीबन 1 फुट 10 इंच का । काफी लोगों में कोशिश की नहीं वो कामयाब नहीं हो पायें। 10 सालों में यह रिकार्ड सिर्फ एक ही व्यक्ति तोड़ पाया है।

अधिक जानकारी और नये अपडेट्स पाने के लिए हमारी यह एप्प के लिए यहाँ डाउनलोड पर क्लिक करें

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.