centered image />

ख़राब दांत अब होंगे ठीक, सिगरेट और तम्बाकू का सेवन करने वालों लिए रामबाण उपाय

0 2,536
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आयुर्वेद : दोस्तों, सिगरेट और तंबाकू का सेवन करना आजकल के लड़कों का फैशन बन चुका है, लेकिन इस वजह से होने वाले नुकसान के बारे में वे नहीं सोचते। इनका अधिक सेवन करने से शरीर को तो नुकसान होता ही है साथ में दांत भी खराब हो जाते हैं। सिगरेट और तंबाकू खाने से उसमें मौजूद निकोटिन दांतों के चारों तरफ जमा हो जाता है और दांत पीले पड़ने लगते हैं जो देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते। इस वजह से किसी से बात करते समय भी शर्मिंदगी महसूस होती है। इसके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर दांतों के पीलेपन को साफ किया जा सकता है।

1. दांतों की साफ-सफाई

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इनकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए दिन में 2 बार ब्रश, माउथ वॉश और दिन में 1 बार मुंह में फ्लॉस करना चाहिए। इससे दांतों पर जमा दाग धीरे-धीरे घुलने लगेंगे और कम होना शुरू होंगे।

2. बैक्टीरिया मुक्त रखें

ऊपरी साफ-सफाई के साथ दांतों की कैविटी की तरफ भी ध्यान देनी जरूरी है। कैविटी की वजह से मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगता है और दांत ज्यादा खराब हो जाते हैं।

3. बेकिंग सोडा

दांतों के दाग-धब्बों को हटाने के लिए रोजाना ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों का पीलापन धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

4. गाजर

कच्ची गाजर को अगले दांतों से काटकर खाएं और अच्छी तरह चबाएं। इसमें मौजूद रेशे दांतों को अच्छे से साफ करने में मदद करते हैं। रोजाना एक गाजर खाने से दांतों के कोनों में जमा गंदगी दूर हो जाती है।

5. हल्दी

हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर मंजन की तरह इस्तेमाल करें इससे दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।

आयुर्वेदिक टिप्स से जुड़ी जरूरी जानकारी जानने के लिए हमें फॉलो करें। जानकारी कैसे लगी जरूर बताएं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.